{"_id":"5f01fa718ebc3e42eb43441c","slug":"savan-start-from-today-baghpat-news-mrt4897756184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सावन शुरू, बंद रहेंगे पुरा महादेव और गुफा मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सावन शुरू, बंद रहेंगे पुरा महादेव और गुफा मंदिर के कपाट
विज्ञापन

बागपत। सोमवार से शुरू होने जा रहे सावन माह में श्रद्धालु पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। एक माह के लिए सरूरपुर कलां के निकट गुफा मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। अब यहां श्रद्धालुओं का आवागमन नहीं हो सकेगा।
श्रावण मास में जिले के दोनों प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। कोरोना महामारी के कारण इस बार धार्मिक स्थलों में धार्मिक अनुष्ठान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कांवड़ यात्रा पर रोक के बाद से जिले के प्रसिद्ध मंदिर श्री परशुरामेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना बंद है। अब दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंदिर के पुजारी दीपचंद शर्मा ने बताया कि इस विषय में उन्होंने प्रशासन को अवगत करा दिया है। सावन माह में मंदिर पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण एहतियात के तौर पर इस बार मंदिर को एक माह के लिए बंद रखा जाएगा।
घरों में करें पूजा, बरतें सावधानी
बागपत। सावन माह में घरों में ही पूजा अर्चना करें। सावधानी बरतें। जिन मंदिरों के कपाट खुले होंगे, वहां पर भीड़ एकत्र न करें।