फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sangh took out procession to announce Jayshree Ram

Baghpat News: जयश्रीराम के उदघोष संघ निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sangh took out procession to announce Jayshree Ram
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बिनौली। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर रामलला को विराजमान करने की खुशी में सोमवार को गांव-गांव में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।
बिनौली में शिव मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ शुरू हुई। यात्रा में रामभक्त भगवान श्रीराम के उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। पूर्व प्रधान मास्टर रमेश धामा, राजीव गोस्वामी, प्रेम भाटिया, देवेंद्र धामा, अनिल आदि शामिल रहे। उधर, संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा पर आयोजित यज्ञ में ब्रह्मा प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने जीवन में हमेशा अग्निहोत्र यज्ञ किया। यज्ञ के बिना उन्होंने भोजन भी नहीं किया। इस अवसर पर रामबीर सिंह, विक्रम बालियान, अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, कुलवंत सोलंकी, गौरव त्यागी आदि उपस्थित रहे। बिनौली के शिव मंदिर में पूर्व प्रधान रमेश धामा, सत्यप्रकाश प्रकाश वर्मा, मोनू वर्मा, रमेश विश्वकर्मा ने यज्ञ में आहुति दी। जिवाना गुलियान, माखर, मालमाजरा, बरनावा, गल्हैता, मुकीमपुरा, बिजवाड़ा, धनोरा सिल्वरनगर, ग्वालीखेड़ा, फतेहपुर पुट्ठी, बड़ावद, तितरोदा, सिरसलगढ़, जोहड़ी, अंगदपुर, आरिफपुर खेड़ी, सिरसली, दादरी, बुढेड़ा, फजलपुर, चंदायन, शाहपुर बाणगंगा, खफराना आदि के मंदिरों में भी ग्रामीणों ने यज्ञ कर आहुतियां दीं। रात्रि में मंदिरों में भजन कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रम भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed