{"_id":"6412176de682d0820a05e4f4","slug":"samples-coming-more-testing-capacity-less-machine-shutting-down-baghpat-news-c-14-1-154918-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नमूने आ रहे ज्यादा, जांच क्षमता कम, बंद हो रही मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नमूने आ रहे ज्यादा, जांच क्षमता कम, बंद हो रही मशीन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक जांच करने के कारण मशीन (बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर) बंद हो रही है। बीमार लोगों को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। नमूने अधिक आने के कारण जिला अस्पताल में लीवर, किडनी और कोलस्ट्रोल की जांच बंद कर दी गई है।
मौसम में बदलाव आने से लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे है। लगातार खांसी और जुकाम से पीड़ित लोग जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक लोग खून की जांच करा रहे हैं। जांच मशीन की धारण क्षमता 50 हैं। नमूने अधिक होने के कारण लोगों को जांच प्रतिवेदन के लिए अगले दिन का समय दिया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ एसके चौधरी का कहना है कि पिछले तीन दिन में खून की जांच अधिक हो रही है। मशीन की धारण क्षमता कम होने के कारण मशीन अतिभारित हो रही है। फिलहाल लीवर, किडनी और कोलस्ट्रोल की जांच बंद है।
-- -