{"_id":"682b24ca4bd094354a064a42","slug":"sakhis-will-make-women-aware-about-health-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-131665-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिलाओं को सेहत बनाने के लिए जागरूक करेंगी सखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिलाओं को सेहत बनाने के लिए जागरूक करेंगी सखियां
Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
- 170 सखियों को जिले के गांवों में नियुक्त करने का लक्ष्य मिला
- आजीविका के साथ स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता का मिलेगा सबक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से गांवों में 170 सखियों की नियुक्ति की जाएगी। यह सखियां प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव, स्तनपान, बच्चों के पोषण तथा बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक करेंगी।
महिलाओं को स्वरोजगार कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उप्र ग्रामीण अजीविका मिशन संचालित है। बागपत में छह हजार समूहों से करीब साठ हजार महिलाएं जुड़ी हैं। काफी महिलाएं स्वरोजगार कर स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रहीं हैं। लेकिन जब तक स्वस्थ समाज नहीं बनेगा, तब तक बेहतर जीवन का सपना साकार नहीं होगा।
भोजन, पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूक नहीं होने से अनेक महिलाओं का घर बीमारियों का ठिकाना बन जाता है। इसलिए गांवों में 170 एफएनएचडब्ल्यू (भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता) सखियों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त कर एफएनएचडब्ल्यू सखियां गांवों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के साथ स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की जानकारी देकर जीवन बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगी। वह महिलाओं गर्भावस्था, प्रसव, स्तनपान, बच्चों के पोषण तथा बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक करेंगी।
इस तरह बेरोजगारी के साथ कुपोषण तथा बीमारी को मात दी जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं के इलाज खर्च बचेगा तथा आहार की सही जानकारी मिलने से कुपोषण समस्या खत्म होने से माताओं के साथ बच्चे भी सेहतमंद होंगे। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 170 सखियों को नियुक्त करने का लक्ष्य मिला है। इनको जल्द ही नियुक्त कर लिया जाएगा।