{"_id":"611bfd6d8ebc3e42b412977a","slug":"said-rituraj-jain-society-is-a-priest-of-non-violence-not-a-coward-kahkra-news-mrt552229223","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले ऋतुराज, जैन समाज अहिंसा का पुजारी है कायर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले ऋतुराज, जैन समाज अहिंसा का पुजारी है कायर नहीं
विज्ञापन
बडागांव जैन मन्दिर मे प्रशासनिक अधिकारियो और जैन श्रद्वालुओ के साथ बैठक करते सुरेश जैन ऋतुराज
- फोटो : KAHKRA
जैन श्रद्धालुओं पर हमले का मामला
प्रशासन बड़ागांव की घटना पर सख्ती दिखाए, आरोपियों पर करें सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि जैन समाज अहिंसा का पुजारी है, लेकिन कायर नहीं है। प्रशासन बड़ागांव की घटना पर सख्ती दिखाए। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
सुरेश जैन ऋतुराज मंगलवार शाम क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर कड़ी निंदा की। इसके बाद मंदिर परिसर में जैन समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जैन समाज अहिंसा का पुजारी है। ऐसे में उनकी भावनाओं का सम्मान जरूरी है। कोई शांतिप्रिय अहिंसा के पुजारी समाज को कायर समझने की भूल न करें। जरूरी हुआ तो पूरे देश का समाज बड़ागांव में एकत्र होकर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की। बैठक में शामिल अधिकारियों से शेष हमलावरों को भी दंडित करने की मांग की। बैठक में एसडीएम अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, जनेश्वर दयाल जैन, मनोज जैन, अंकुश जैन, अजेश जैन, जिनेश जैन, सुभाष जैन, प्रवीन जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, विकास जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव में मंगलवार को पूरी तरह शांति कायम रही। पुलिस और पीएसी के जवान दिन भर गांव के साथ ही जैन मंदिरों में गश्त करते रहे। कोतवाली पुलिस ने जैन श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में 15 अगस्त को पारस प्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा था। महोत्सव में बड़ौत निवासी सैकड़ों जैन श्रद्धालु भी शामिल हुए थे। मंदिर के बाहर बड़ागांव निवासी युवक नदीम बिरयानी के ठेले पर जैन शिकंजी बेच रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर उसने 70-80 लोगों को बुलाकर जैन श्रद्धालुओं पर तलवार, लाठी डंडो, पेट्रोल बम आदि से हमला किया था। तमंचों से फायर भी किए गए थे। साथ ही पथराव कर श्रद्धालुओं की बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमले में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चोटिल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इस हमले के बाद से गांव में तनाव बन गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए है। मंगलवार को गांव में पूर्ण रूप से शांति रही। पुलिस और पीएसी के जवान जैन मंदिर के साथ ही गांव में दिन भर गश्त करते रहे। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके मकानों के साथ ही कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि हमलावर आरोपी गांव से फरार है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।