फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sachin murder case: Now the murderer is threatening the mother, villagers reached police station

सचिन हत्याकांड: अब मां को धमकी दे रहे हत्यारोपी, ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
सार

बड़ौत के सचिन हत्याकांड में समझौता न करने पर अब आरोपी मृतक की मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Sachin murder case: Now the murderer is threatening the mother, villagers reached police station
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत खेड़ा हटाना गांव के सचिन हत्याकांड में समझौता न करने पर अब हत्यारोपी मृतक की मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इससे पीड़िता दहशतजदा है। पीड़िता के पक्ष में बुधवार को ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया। साथ ही कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


अमित तोमर के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 24 अक्टूबर को गांव के सचिन(21) पुत्र राजवीर की खेत से लौटते समय तीन लोगों ने लोहे की राॅड से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शादी का झांसा देकर एमए की छात्रा से दुष्कर्म, अब कहीं और तय किया रिश्ता, थाने पहुंची पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के चचेरे भाई जितेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

बताया कि सचिन के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। अब केवल उसकी मां घर पर अकेली रहती है। हत्यारोपी समझौता न करने पर मृतक सचिन की मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता दहशतजदा है। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


सचिन के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। -सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed