{"_id":"61cb523032a7606b794b3ce9","slug":"sachin-and-kashish-ran-the-fastest-ankur-took-a-long-jump-baghpat-news-mrt571129579","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े सचिन और कशिश, अंकुर ने लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े सचिन और कशिश, अंकुर ने लगाई लंबी छलांग
विज्ञापन
नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। 400 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, सचिन द्वितीय एवं पंकज तृतीय रहे।
भाजपा विधायक योगेश धामा ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हुई 1600 मीटर की दौड़ में सुमित प्रथम, मनुज कुमार द्वितीय व शुभम तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में अंकुर प्रथम, मनुज द्वितीय व शिवम तृतीय और ऊंचीकूद में शिवम प्रथम, मनुज द्वितीय और अमरदीप तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कशिश प्रथम, नेहा द्वितीय, किरण तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद की बालिकाओं की टीम विजेता और गांधी इंटर कालेज की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में सुन्हैड़ा विजेता और फखरपुर उपविजेता रही। विजेताओं को ट्राफी, मेडल व टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व पैरा राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय चौधरी, ग्राम प्रधान इंदरजीत धामा, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, लेखाकार आंचल, नीतिश भारद्वाज, सोनू धनकड़, रश्मि, प्रशांत धामा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन, अंकुर, हर्ष मौजूद रहे।