फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Russia-Ukraine war: people started returning home amid war situation, storing food items

रूस-यूक्रेन जंग: हालात देख स्वदेश लौटने लगे भारतीय, फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे लोग

Thu, 24 Feb 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Feb 2022 03:40 PM IST
सार

यूक्रेन सरकार के इमरजेंसी लगाने के बाद यूक्रेन में रहने वाले भारतीय स्वदेश लौटने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी पकड़ रहे हैं। बॉर्डर वाले शहरों में रूसी सेना घुसने से डर का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के यूक्रेन में रहने वाले लोगों ने तस्वीरों के साथ वहां के हालात
 बयां किए 

विज्ञापन
Russia-Ukraine war: people started returning home amid war situation,  storing food items
यूक्रेन में हालातों को देखते हुए वहां रह रहे भारतीयों ने खाद्य सामग्री जमा करना शुरू कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के कई शहरों में रूस की सेना के घुसने से वहां के हालात को देखते हुए अधिकतर भारतीयों ने लौटना शुरू कर दिया है। वे किसी भी तरह अपने देश लौटना चाहते हैं। जिन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे अन्य देश की कनेक्टिंग फ्लाइट से लौटने में लगे हैं। वहीं, जिनको किसी भी तरह से फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे कई महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा कर रहे हैं। यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों ने बाजार की तस्वीरों के साथ वहां के हालात बयां किए हैं। 

विज्ञापन


सुभानपुर गांव के रहने वाले अक्षत त्यागी पुत्र संजय त्यागी का यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड, वहां की राजधानी कीव व अन्य शहरों में कपड़े का व्यवसाय है। रमाला के निवासी पंकज वहां के ओडिसा में रहकर ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के मेरठ रोड निवासी ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका के साथ ही हरियाणा के करनाल व गुरुग्राम की कई छात्राएं एमबीबीएस कर रही हैं।

अक्षत त्यागी ने क्रिवोग्राड व कीव के मॉल व सडक़ों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों के अंदर घुस गई हैं, उससे सभी जगह डर का माहौल है। इसलिए वहां रहने वाले अधिकतर भारतीय अपने देश लौटना चाहते हैं और वे फ्लाइट की व्यवस्था में लगे हैं। यदि सीधी फ्लाइट नहीं मिल रही है तो वे कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे लौटना चाहते हैं।

अक्षत त्यागी ने बताया कि लोगों ने हालात को देखते हुए खाद्य सामग्री जमा करनी शुरू कर दी है। मॉल व बाजार में सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अक्षत ने खुद भी दो महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा की। जिससे अंदर के शहरों तक कोई परेशानी होती है, तो वे गुजर-बसर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed