फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus by women alleging irregularity in ration distribution

राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाकर महिलाओं का हंगामा

Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ruckus by women alleging irregularity in ration distribution
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले की महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर राशन का वितरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पहुंची महिलाओं का कहना था कि सरकार ने निशुल्क राशन वितरण की घोषणा की है, मगर उन्हें रुपयों में राशन नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि डीलर पॉश मशीन में उनके अंगूठे लगवा लेता है, मगर राशन नहीं देता है। राशन की मांग करने डीलर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा राशन वितरण कराने की मांग की। उधर राशन डीलर काला का कहना है कि कोरोना महामारी होने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए प्रतिदिन दो सौ से ढाई सौ टोकन जारी कर राशन का वितरण कराया जा रहा है। सोमवार को वितरण के दौरान पॉश मशीन जमीन पर गिरकर खराब हो गई थी। मशीन ठीक न होने के कारण मंगलवार को राशन का वितरण नहीं हो पाया है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। रेखा, सरोज, संतोष, कुसुम, कविता, बबीता, राखी सहित काफी महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed