फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RTPCR lab closed due to non-availability of chemical

केमिकल न मिलने से आरटीपीसीआर लैब बंद

Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
RTPCR lab closed due to non-availability of chemical
बागपत। जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सरूरपुर कलां में लैब का निर्माण कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 नवंबर को लैब का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। केमिकल न मिलने से लैब में जांच शुरू नहीं हो पाई है। कोरोना संक्रमित मिलने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना नोएडा लैब भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट जल्दी मिले और समय पर संक्रमितों का उपचार कराया जा सके। इसके लिए सरूरपुर कलां में आरटीपीसीआर लैब का निर्माण कराया गया था। लैब का उद्घाटन होने के लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद भी जांच शुरू नहीं हुई है। शासन स्तर से अभी तक लैब में जांच के लिए केमिकल उपलब्ध नहीं कराया गया है। केमिकल न मिलने से लैब शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लैब शुरू करने के लिए जल्द ही केमिकल मिलने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि लैब में जांच शुरू करने के लिए केमिकल नहीं मिला है और न ही जांच करने के निर्देश मिले हैं। केमिकल और शासन के निर्देश मिलते ही जिला स्तर पर आरटीपीसीआर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed