{"_id":"60e1f8af8ebc3ec1f74519fb","slug":"robbery-on-government-ration-158-quintals-of-food-grains-recovered-baraut-news-mrt545876036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन पर डाका, 158 क्विंटल खाद्यान्न बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन पर डाका, 158 क्विंटल खाद्यान्न बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम व सीओ ने मारा छापा, 90 बोरे गेहूं और 226 बोरे चावल बरामद, चार हिरासत में
क्षेत्रीय विपणन कार्यालय के पास बंद पड़े स्कूल में सरकारी राशन को बदलने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। एसडीएम बड़ौत रामनयन और सीओ बागपत अनुज मिश्र ने रविवार को क्षेत्रीय विपणन कार्यालय बिनौली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक स्कूल में छापा मार कर सरकारी राशन के 158 क्विंटल गेहूं व चावल पकड़ लिए। सरकारी बोरों से प्राइवेट बोरों में गेहूं व चावल को पलटी किया जा रहा था। मौके से एक ट्रक चालक और तीन मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
रविवार की देर शाम जिला कलक्ट्रेट प्रभारी व कार्यवाहक एसडीएम बड़ौत रामनयन और सीओ बागपत अनुज मिश्र को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्रीय विपणन कार्यालय बिनौली से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बंद पड़े स्कूल में सरकारी गेहूं व चावल को बोरों में बदलकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल को साथ लेकर छापा मारा तो कुछ लोग सरकारी गेहूं को प्राइवेट बोरों में भर रहे थे। इनमें से कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि ट्रक चालक व तीन मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया। सरकारी गेहूं व चावल के 316 बोरे (90 बोरे गेहूं और 226 बोरे चावल) कब्जे में लिए हैं। सरकारी राशन के बोरों को ट्रक में लादने का काम चल रहा था। सूचना पर आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार, लिपिक हेमंत कुमार व गजेन्द्र भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
- क्षेत्रीय विपणन कार्यालय बिनौली के पास बंद स्कूल में छापेमारी के दौरान 316 बोरे गेहूं व चावल पकड़ा गया। सरकारी राशन को प्राइवेट कट्टों में भरकर ट्रक में लादा जा रहा था। प्राथमिक जांच में बिनौली के अरुण का नाम सामने आया है। जांच पूरी होने पर राशन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - रामनयन, कार्यवाहक एसडीएम।
विज्ञापन
- प्रारंभिक जांच में जिस अरुण का नाम सामने आया है उसके खिलाफ पहले भी राशन की हेराफेरी के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक और मजदूरों ने भी अरुण जैन का ही नाम बताया है। जांच चल रही है कार्रवाई होगी। - अनुज मिश्र, सीओ बागपत।
नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी
सरकारी राशन यानी गेहूं और चावल कालाबाजार पहुंच रहा है। जिम्मेदार अधिकारी चादर तानकर सोए हैं। सरकार द्वारा लाख पहरे बैठाने के बाद भी सरकारी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गोरखधंधे से जुड़े लोग बोरे बदलकर सरकारी गेहूं और चावल बाजार में पहुंचा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने गरीबों को निशुल्क राशन के गेहूं और चावल वितरण की योजना संचालित की हुई है। राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को कम राशन दिए जाने और कुछ फर्जी राशन कार्डों के माध्यम से सरकारी राशन निकालने की शिकायतें आम हैं। इस पर समय रहते आपूर्ति विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसी का परिणाम है कि गरीबों का राशन बाजार में बेचा जा रहा है।