फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery in broad daylight from youth and hawker

बदमाशों का आतंक: युवक व फेरी वाले से दिनदहाड़े लूटपाट, बंधक बनाकर डाले

Fri, 07 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robbery in broad daylight from youth and hawker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। यहां बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिवानी गांव से किशनपुर बराल जा रहे युवक को बदमाशों ने लिफ्ट लेने के बहाने रोका तथा उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर बाइक व नकदी लूट ली। इसके बाद युवक के हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने फेरी वाले से साढ़े चार हजार रुपये लूटे तथा फरार हो गए।
जिवानी निवासी मोहित पुत्र लीलू बृहस्पतिवार शाम किसी काम से किशनपुर बराल गांव जा रहा था। वह जिवानी टोल के समीप पहुंचा तो एक ट्यूबवेल पर खड़े बदमाशों ने उसे लिफ्ट लेने के बहाने रोक लिया। मोहित का आरोप है कि बदमाशों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और फिर मारपीट करए बाइक व 100 रुपये लूट लिए। उसके हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रहे फेरी लगाकर कुर्सी बेचने वाले जिवानी गांव के ही शफीक पुत्र गफूर को रोक लिया। उससे तमंचे के बल पर साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसकी बाइक गिरा दी और फरार हो गए। फेरी वाले समेत दो युवकों से लूट की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोहित को बंधनमुक्त कराया। इस घटना की जानकारी पाकर एएसपी मनीष मिश्र भी पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed