{"_id":"613f97348ebc3ea80b2db338","slug":"robbery-from-bike-riding-youths-on-kotana-marg-baraut-news-mrt5559765109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताना मार्ग पर बाइक सवार युवकों से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोताना मार्ग पर बाइक सवार युवकों से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, विरोध करने पर युवकों से की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोताना मार्ग पर दो युवकों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ितों ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
लुहारी गांव निवासी युवक राहुल पुत्र सतपाल सोमवार को अपने मामा के लड़के मनोज के साथ बाइक से कोताना गांव मेें गैस सिलिंडर भरवाने जा रहा था। कोताना मार्ग पर बाइक पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित अपने परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंचे और गांव के ही तीन युवकों को नामजद कराते हुए तहरीर दी। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि लूटपाट जैसा मामला नहीं लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।