फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery cases affect business

लूट की वारदातों से कारोबार पर पड़ रहा असर

Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Robbery cases affect business
बड़ौत। नगर व आसपास क्षेत्र में आए दिन हो रही लूटपाट की घटना से व्यापारी दहशत मेंहै। व्यापारियों का कहना है कि इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री युगल किशोर गर्ग का कहना है कि नगर का व्यापारी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। उनके साथ आए दिन आपराधिक घटनाएं होने से वह दहशत में है। व्यापारी नेता मनोज जैन व हर्षित जैन का कहना है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है। यह चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। तभी व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। व्यापारी अंकित जैन का कहना है कि व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, तभी अपराध पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है व्यापारियों के साथ घटनाएं
बड़ौत। बदमाशों के निशाने पर नगर का व्यापारी काफी समय से है। 27 मई 2020 को नगर के चावल व्यापारी अजय जैन पुत्र विनोद जैन के साथ बदमाशों ने वारदात की थी। वर्ष 2013 में व्यापारी विनय जैन की सराय रोड फाटक के नजदीक बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। इससे पूर्व भी व्यापारी श्रीभगवान की हत्या भी लूटपाट करने वाले बदमाशों ने की थी। हाल ही में अग्रवाल मंडी टटीरी के खल व्यापारी से भी बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की रकम लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed