फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbed with Shiva devotee going to take Kanwar, beaten on protest

Meerut: हरिद्वार कांवड लेने जा रहे शिव भक्त के साथ लूट, विरोध करने पर की मारपीट

Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robbed with Shiva devotee going to take Kanwar, beaten on protest
शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंचा पीड़ित मोनू शर्मा - फोटो : BARAUT

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में गुराना रोड पर रेलवे पार्क के पास बृहस्पतिवार देर रात्रि तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे शिव भक्त के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी छीन ली और हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित जीआरपी थाने पर जब शिकायत लेकर पहुंचा तो उन्होंने सिविल थाने का मामला बताते हुए रेलवे रोड पुलिस चौकी पर भेज दिया गया। आरोप है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी से भी उसे टरका दिया।

विज्ञापन


पीड़ित मोनू शर्मा मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली गांव का रहने वाला है, लेकिन वह पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ दिल्ली में शास्त्री पार्क के पास श्याम गिरि मंदिर के पीछे रहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder And suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शास्त्री पार्क से पैदल हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए चला था। बड़ौत आने पर थकान हुई तो गुराना रोड पर रेलवे स्टेशन के पार्क पर बैठने के लिए चला तो बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे तमंचा व चाकू दिखाकर रोक लिया और एक हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। बाद में मोबाइल की हालत देखते हुए बदमाश फोन फेंक कर भाग निकले। पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचा तो उन्होंने सिविल थाने का मामला बताते हुए रेलवे रोड पुलिस चौकी पर भेज दिया। आरोप है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। सीओ युवराज सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed