फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads turned into swimming pools due to rain, waterlogging increased problems

Baghpat News: बारिश से तरणताल बनीं सड़के,जलभराव से बढ़ी परेशानी

Sat, 22 Jun 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into swimming pools due to rain, waterlogging increased problems
बागपत/खेकड़ा। जिले में शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश से सड़के तरणताल बन गईं। शहर से लेकर हाईवे तक जलभराव हो गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में बारिश से जलभराव होने से वाहन फंस गए। लोगों ने धक्का देकर वाहनाें को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से नगर की गलियों से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलभराव हो गया। नगर के पुराना कस्बा, ईदगाह मोहल्ला, बाहरी बस्ती, मुगलपुरा, माता कॉलोनी, शौकत मार्केट में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। उधर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव हो गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से हाईवे पर वाहन फंस गए। लोगों ने वाहनों को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। उधर बारिश से खेकड़ा के रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कॉलेज रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---
सुबह तेज धूप से बुरा हाल, दोपहर में बारिश से राहत
सुबह तेज धूप से यहां लोगो का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद आसमान में अचानक बादल छा गए और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। जिले में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉ विकास मलिक ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश से गन्ना, ज्वार और सब्जी की फसलों को फायदा मिलेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed