{"_id":"6175a9bc22b8894bc86912be","slug":"rld-workers-and-farmers-showed-black-flags-to-the-mp-baghpat-news-mrt5621192148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने सांसद को काले झंडे दिखाए, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने सांसद को काले झंडे दिखाए, पुलिस से धक्कामुक्की
पुसार बस स्टैंड पर सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाते किसान
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
दाहा/दोघट (बागपत)। पुसार में किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने विरोध किया। उनकी गाड़ी के आगे पहुंचकर काले झंडे दिखाए। इससे वहां हंगामा हो गया और पुलिस के साथ रालोद कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई। वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा और सीओ ने किसी तरह से समझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
पुसार में भाजपा नेता विक्रम राणा ने किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया हुआ था। जिसमें शामिल होने के लिए दोपहर बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह कासिमपुर खेड़ी से होते हुए पुसार आ रहे थे। पुसार बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ता व किसान पहले मौजूद थे। वे सांसद के पहुंचते ही उनकी गाड़ियों के आगे खड़े हो गए और काले झंडे व कपड़े दिखने लगे। वहां रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानून रद्द करने की मांग उठाई। वहां सांसद को काले झंडे दिखाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उन सभी को पकड़क़र हटाने लगी। इससे पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई। रालोद कार्यकर्ता वहां सडक़ पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने उनको लाठीचार्ज की चेतावनी दी तो रालोद कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देने की जिद पर अड़ गए। इस तरह वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही। इसके बाद सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने पहुंचकर किसी तरह रालोद कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद सांसद का काफिला पुसार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।