फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will give respect to the most backward society

अति पिछड़े समाज को सम्मान दिलाएगा रालोद

Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
RLD will give respect to the most backward society
मुकीमपुरा में हुआ रालोद का बहुजन उदय कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मुकीमपुरा गांव में रविवार को रालोद के बहुजन उदय कार्यक्रम के तहत संगठन में जिम्मेदारी और सत्ता में भागीदारी पर बैठक हुई। इसमें रालोद अति पिछड़े समाज के लोगों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने की लड़ाई लड़ रहा है।

ग्राम मुकीमपुरा में हुई रालोद की बैठक में पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अति पिछड़े समाज के गरीब, मजदूर लोगों का खून चूस रही है। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का सपना था कि दलित, कश्यप समेत सभी अति पिछड़े समाज के लोगों की सत्ता में भागीदारी व जिम्मेदारी हो। उनका यह सपना पूरा करने के लिए रालोद कार्य कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता जवाहर सिंह कश्यप ने की तथा संचालन सुरेश राणा ने किया। बैठक में पूर्व चेयरमैन चौधरी रामकुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, संयोग रावत, राजू तोमर सिरसली, विकास बाछोड़, राहुल रावत, गौरव भारद्वाज, राजू वाल्मीकि, जितेंद्र कंडेरा, जितेंद्र तोमर, जीतू मलिक, विनेश राणा, बबली तोमर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में बिल्लू प्रधान, संजीव, सुरेश दलित, बिट्टू तोमर, मोनू तोमर, जसवंत शर्मा, सचिन तोमर, हरवीर तोमर, ओमपाल, भंवर सिंह, मंजीत कश्यप, अजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed