{"_id":"5aa42cec4f1c1bbf758b4b48","slug":"rld-district-president-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले रालोद को जोर का झटका लगा है। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले मीतली गांव निवासी ठाकुर प्रदीप सिंह सपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया । उनके नेतृत्व में रालोद ने विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा ने परचम लहराया ।
शनिवार को ठाकुर प्रदीप सिंह ने सियासत में फिर से नई चाल चल दी। गेस्ट हाउस में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने पत्रकार वार्ता बुलाई । इसमें रालोद के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह पहुंचे और भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर प्रदीप सिंह पार्टी में शामिल होने से पार्टी जिले में मजबूत होगी। उधर, प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। रालोद से उन्हें किसी भी तरह का गिला सिकवा नहीं है।
उनके साथ राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय फौजी, डायरेक्टर रामनिवास, लवकुश दाहिमा भी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, रामपाल नेहरा, जयकरण सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
रालोद को लग सकते हैं और भी झटके
बागपत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 मार्च को बागपत में होंगे। कयास लगाए जा रहे है कि रालोद के एक या दो नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अंदरूनी तौर पर ऐसी बातचीत चल रही है।