फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Right to take out bike rally

बाइक रैली निकाल कर मांगा अधिकार

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Right to take out bike rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच ने मांगों को लेकर नगर के वंदना चौक से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को सीएम के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

कर्मचारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, शिक्षकों व कर्मचरियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, परिषदीय विद्यालयों में चौकीदारों की नियुक्ति, शिक्षकों की पदोन्नति करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार रुपये और सहायिका व रसोइयों का मानदेय दस हजार रुपये प्रतिमाह करने, अनुदेशक, शिक्षामित्र और कस्तूरबा का स्टॉप स्थाई करने, वार्षिक प्रविष्टि का शासनादेश व शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक वापस करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, मृतक आश्रितों को टीईटी से बाहर रखने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर 28 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, राजीव तोमर, वीरेंद्र सिंह, सत्यबीर, विजय विमल, भावना शर्मा, भारत भूषण, हरविंद्र सिंह, दीपक पुनिया, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed