{"_id":"673784624a77d2fdf20a0252","slug":"retired-lawman-dies-in-road-accident-baghpat-news-c-27-1-smrt1025-135894-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सेवानिवृत्त कानूनगो की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सेवानिवृत्त कानूनगो की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार सवेरे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कानूनगो रामपाल सिंह चौहान की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवनगर कॉलोनी निवासी मास्टर अभिषेक चौहान ने बताया कि उनके पिता रामपाल सिंह धामपुर तहसील में काननूगो के पद पर कार्यरत थे। वह पांच साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार सवेरे करीब छह बजे घना कोहरा छाया था। उसके पिता साइकिल से गांव चक सहजनी में दूध लेकर घर आ रहे थे।
हाइवे 74 पर स्थित मोड़ पर किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार नहटौर मार्ग पर श्मशान स्थल पर हुआ।