फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired DDA worker's son murdered, police surrounded by relatives

सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी के बेटे की हत्या, परिजनों से थाना घेरा

Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Retired DDA worker's son murdered, police surrounded by relatives
बागपत : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छपरौली थाने पर धरना देकर बैठीं महिलाएं। - फोटो : BARAUT
छपरौली (बागपत) छपरौली-तुगाना मार्ग पर बृहस्पतिवार रात छपरौली कस्बा निवासी डीडीए कर्मी के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन थाने पहुंचे और पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख एसपी, एएसपी व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल हत्या के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशांत खोखर उर्फ छोटू (23) पुत्र देशपाल छपरौली कस्बे का रहने वाला था। रात में प्रशांत घर के बाहर खड़ा था, तभी किसी ने उसको एक बच्चे के माध्यम से बुलाया और अपने साथ ले गए। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उधर पुलिस को सूचना मिली कि छपरौली-तुगाना मार्ग पर किसी ने एक युवक की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर प्रशांत के परिजन और कस्बे के लोग छपरौली थाने पर पहुंच गए। पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम पर भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। महिलाएं थाने के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गई। एसपी नीरज जौदान, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ युवराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लतपत पड़ा शव बया कर रहा था घटना का मंजर
छपरौली। प्रशांत का शव खून से लतपत पड़ा हुआ था, गला पर एक के बाद एक वार के निशान थे और कंधे के पास एक चाकू भी पड़ा हुआ था। प्रशांत का शव ही घटना का मंजर बया कर रहा था।

बागपत : मृतक युवक प्रशांत का फाइल फोटो।

बागपत : मृतक युवक प्रशांत का फाइल फोटो।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed