{"_id":"5eb1a1408ebc3e905d3bb740","slug":"restriction-will-remain-in-urban-area-factories-will-run-in-rural-area-baghpat-news-mrt4805544107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में रहेगी पाबंदी, ग्रामीण क्षेत्र में चलेंगी फैक्टरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में रहेगी पाबंदी, ग्रामीण क्षेत्र में चलेंगी फैक्टरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मजदूरों का आवागमन नहीं होगा, फैक्ट्री में रहने का किया जाएगा इंतजाम
- आवेदन पत्रों की छंटनी कर रहा प्रशासन, बुधवार को बनेगी सूची
बागपत। जिले में फैक्टरियाें के संचालन को लेकर मंगलवार को प्रशासन और उद्यमियों के बीच बातचीत हुई। तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली फैक्टरियाें का संचालन 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ किया जाएगा। मजदूरों का आवागमन नहीं होगा। जिला मुख्यालय पर औद्योगिक एरिया में सभी फैक्टरियां चलेगी। संचालित होने वाली फैक्टरियाें की सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
उद्यम संचालन के लिए नोडल अधिकारी एडीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। आईआईए के पदाधिकारी और उद्योग उपायुक्त हिमांशु गंगवार शामिल रहे। एडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी फैक्टरियाें के संचालन की अनुमति रहेगी, लेकिन मजदूरों का आवागमन नहीं होगा। नगरीय क्षेत्र में फैक्टरियां नहीं चलेंगी। केवल औद्योगिक एरिया में 50 फीसदी कर्मचारियों की क्षमता के साथ सभी फैक्टरियाें का संचालन किया जाएगा। कृषि से संबंधित सभी फैक्टरियां चलेंगी। उद्योग उपायुक्त हिमांशु गंगवार ने बताया कि संचालन के लिए सैकड़ों आवेदन मिले हैं, जिनमें से छंटनी की जा रही है। बुधवार तक सूची तैयार हो जाएगी, इसके बाद अनुमति दी जाएगी।
आईआईए ने रखी सभी फैक्टरियां चलाने की मांग
बड़ौत। एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर डॉ. योगेश जिंदल और अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैक्टरियां चलवाने पर सहमति बन गई है। नगरीय क्षेत्र में 110 से अधिक फैक्टरियां है, जो कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही बंद पड़ी है। सभी फैक्टरियाें के संचालन की अनुमति से उद्यमियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में चलेगी फैक्ट्रियां
बड़ौत। कोआर्डिनेटर डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी से आगे बड़ौली गांव की ओर स्थित फैक्टरियां, अमीनगर सराय रोड पर बड़का चौराहे से लेकर बड़का गांव की ओर पड़ने वाले करीबन 25 से 30 फैक्टरियाें का संचालन होगा। उन्होंने व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए जनपद की समस्त फैक्टरियां चलवाने की भी मांग की।