{"_id":"5f89e75f8ebc3e276d6ba9e3","slug":"restricted-and-expired-medicines-found-at-the-store-baghpat-news-mrt5065306140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर पर मिली प्रतिबंधित व एक्सपायर दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर पर मिली प्रतिबंधित व एक्सपायर दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने शुक्रवार को डौला गांव के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी दवाइयां पकड़ी। उन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपये की दवाइयां जब्त कर चार संदिग्ध औषधि के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि डौला गांव में परवेज पुत्र शमशेर राणा अलशिफा मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। स्टोर पर प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को स्टोर पर छापा मारकर चार प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी दवाइयां पकड़ी। स्टोर पर पकड़ी गई दवाई में नींद की दवा तथा फिजिशियन सैंपल भी शामिल है। निरीक्षण के दौरान परवेज औषधि लाइसेंस तथा औषधि का क्रय व विक्रय बिल उपलब्ध नहीं करा पाया। स्टोर पर मिली चार संदिग्ध दवाइयों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेजे गए है। मेडिकल स्टोर से लगभग डेढ़ लाख रुपये की औषधि जब्त कर ली गई है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।