{"_id":"5f2070dc8ebc3ea071200cb3","slug":"resolve-farmers-problems-in-time-sahendra-singh-ramala-baghpat-news-mrt493403558","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या का समय से करें निस्तारण : सहेंद्र सिंह रमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या का समय से करें निस्तारण : सहेंद्र सिंह रमाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। रमाला ने मिल के प्रधान प्रबंधक से मिलकर अगले सत्र में मिल को समय व सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया।
मंगलवार को विधायक ने किसान की समस्याओं और हितों के लिए मिल के प्रधान प्रबंधक आर बी राम से मुलाकात की। किसानों को नए बांड बनवाने, गन्ना सर्वे, मिल परिसर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा, घटतौली पर लगाम लगाने, किसान भवन को दुरूस्त करने की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कहा। पेराई सत्र समय से चालू किया जाए ताकि किसान गेंहू की फसल की बुआई समय से कर सकें। उन्होंने ओवरलोड गन्ना वाहनों पर रोक लगाने व गत वर्ष की भांति किसानों की समस्याओं को देखते हुए मिल के टरबाइन, बॅायलर, पंप सही रहने चाहिए तथा किसानों का समय पर भुगतान किया जाए। टरबाइन पूरी क्षमता से चलने पर मिल को फायदा होगा तथा किसानों का गन्ना भुगतान भी समय पर हो जाएगा। प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आर बी राम ने कहा कि मिल अक्तूबर माह में ही चला दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मिल की मशीनों को समय रहते ठीक किया जा रहा है। मिल की टरबाइन को पूर्ण क्षमता से चलाया जाएगा। मिल ने 31 मार्च तक का भुगतान कर दिया है। किसानों के अन्य बकाए का भुगतान भी शीघ्र करा दिया जाएगा।
सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
अग्रवाल मंडी टटीरी। ईओ संजय कुमार गुप्ता व लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से मेरठ बागपत मार्ग व कस्बे के वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। त्योहारो को देखते हुए नगर में तैनात सफाई कर्मियों को नगर में नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।