फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolution of greenery, 10.40 lakh saplings planted

हरियाली का लिया संकल्प, रोपे गए 10.40 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Resolution of greenery, 10.40 lakh saplings planted
बागपत। वन महोत्सव अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पौधरोपण किया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 10 लाख 40 हजार पौधे लगाए गए हैं। पौधों की देखभाल जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने पर्यावरण बचाने में योगदान दें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोविड-19 नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के सचिव एम देवराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक एलआर कुमार और खाद्य रसद अपर आयुक्त अनिल कुमार रहे। नोडल अधिकारी को जिलाधिकारी ने शनि का पौधा देकर सम्मानित किया। ऊर्जा सचिव एम देवराज ने सहजन का पौधा पुलिस लाइन में रोपित किया। अतिथियों ने कहा कि वृक्ष जीवन हैं, इसलिए पौधरोपण के साथ देखभाल करना भी जरूरी है। पुलिस महानिरीक्षक एलआर कुमार ने भी सहजन का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना और उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य हैं। डीएम शकुंतला गौतम ने नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। संचालन अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया। एसपी अजय कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हूबलाल, एएसपी अनित कुमार सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, एसडीएम राम नयन , तहसीलदार प्रसून कश्यप, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र वर्मा, डॉक्टर भुजवीर, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधे किए जाने चाहिए गिफ्ट
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पारिवारिक हो या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन, इनमें गिफ्ट ना देकर पौधा भेंट किया जाए तो वह बहुत ही अच्छा रहेगा। इसलिए अपने बच्चों को भी पौधे का गिफ्ट देने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में अशोक का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed