फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reservation list released for Municipality and Nagar Panchayat elections in Baghpat

बागपत में वार्डों का आरक्षण जारी: किसी का बिगड़ा गणित तो किसी का रहा सटीक, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

Fri, 02 Dec 2022 01:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Dec 2022 01:08 PM IST
सार

बागपत में नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी हो गया है। किसी का गणित बिगड़ गया तो किसी का सटीक रहा। यहां एक क्लिक में पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
Reservation list released for Municipality and Nagar Panchayat elections in Baghpat
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागपत में तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया गया। सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे, किसी दावेदार का गणित बिगड़ गया तो किसी का सटीक रहा। किसी वार्ड से कोई खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा तो वह महिला व अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। ऐसे में किसी को अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना पड़ेगा और किसी को अन्य वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित होने पर मायूस होकर आराम से बैठना होगा।  

विज्ञापन


बागपत में वार्डों का आरक्षण बदला, सिसाना में महिला व पाली में सामान्य लड़ेंगे
बागपत नगर पालिका का काफी लंबे समय बाद सीमा विस्तार हुआ है। इस बार पाली, नयागांव हमीदाबाद, सिसाना के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को नगर पालिका में जोड़ा गया है, इसलिए ही यह चुनाव ज्यादा अहम माना जा रहा है। वहीं वार्डों के आरक्षण पर भी लोगों की नजर टिकी थी, लेकिन सबसे अहम बात यह रही कि जितना नया क्षेत्र जुड़ा है, उनमें महिलाओं को सभासद बनने का मौका मिलेगा। सिसाना के दोनों वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गए है, जबकि पाली सामान्य में रखा गया है। हमीदाबाद को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गय है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


- वार्ड 1 महर्षि वाल्मीकि, वार्ड 5 नई बस्ती मुगलपुरा, वार्ड 8 गायत्रीपुरम पश्चिम भाग, वार्ड 9 ईदगाह, वार्ड 11 देशराज पूर्वी, वार्ड 16 ठाकुरद्वारा पूर्व, वार्ड 18 मुगलपुरा पूर्व, वार्ड 20 मिर्धानपुरा, वार्ड 22 पाली, वार्ड 24 व्यापारियान पश्चिम, वार्ड 25 शिव मंदिर को सामान्य रखा गया।

- वार्ड 3 बड़ा मंदिर सिसाना, वार्ड 4 बाह्य कक्ष, वार्ड 7 महाराणा प्रताप, वार्ड 10 खंडवारी सिसाना, वार्ड 12 देशराज पश्चिम घनश्यामदास मार्ग, वार्ड 14 पुरानी तहसील को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया।
- वार्ड 17 माता कालोनी, वार्ड 19 ठाकुरद्वारा पश्चिम, वार्ड 21 काजीपुरा, वार्ड 23 व्यापारियान पूर्व को पिछड़ा वर्ग व वार्ड 13 हमीदाबाद शुगर मिल, वार्ड 15 माता कालोनी पूर्व को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया।
- वार्ड 6 अजब सिंह द्वार को अनुसूचित जाति और वार्ड 2 संत रविदास को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed