फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report of power transformer theft filed after 15 years

Baghpat News: 15 साल बाद बिजली ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Nov 2024 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Report of power transformer theft filed after 15 years

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। मालैंडी गांव से करीब 15 वर्ष पूर्व 25 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी होने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मालैंडी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम कला शिकारपुर के उपभोक्ता ओमबीर पुत्र नाहर सिंह ने आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनका 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर 2009 में चोरी होने का आरोप लगाया था। करीब 15 वर्ष बाद इस संबंध में चोरी की घटना का निरीक्षण जुलाई 2024 को किया गया।
विज्ञापन

मौके पर दो खंभों का जोड़ा खड़ा हुआ है ,लेकिन वहां पर कोई ट्रांसफार्मर मौजूद नहीं था। अवर अभियंता राकेश कुमार का कहना है मौके पर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने भी ट्रांसफार्मर 15-16 वर्ष पूर्व चोरी होने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता में जुलाई 2024 को ट्रांसफार्मर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी अगस्त 2024 में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री डाक से प्रेषित किया।

विभाग ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विभाग को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा, जिनके आदेश के बाद थाना गढ़ीपुख्ता में ट्रांसफार्मर चोरी की अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed