{"_id":"58444efb4f1c1be221a86375","slug":"report-of-four-including-two-women-forged-baname","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत चार पर फर्जी बैनामे की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत चार पर फर्जी बैनामे की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराने कस्बे में जालसाजी से फर्जी बैनामा कर मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
बागपत के पुराना कस्बा निवासी महिला संतोष शर्मा के शिकायती पत्र के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके मकान पर फर्जी तरीके से बैनामा कर कब्जा कर लिया है। इसका पता चलने पर संतोष ने मकान को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हैं। इससे उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। संतोष के मुताबिक, पुलिस अफसरों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। इसी कारण कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुलदीप निवासी दयाल नगर फरीदाबाद, महिला राजीव पत्नी कुलदीप, काठा गांव निवासी महिला खुर्शीदा पत्नी गुफराम और गुफराम पुत्र इस्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।