{"_id":"6228e279db32f867f811a71c","slug":"report-of-attempted-rape-filed-against-dismissed-assistant-professor-sent-to-jail-baraut-news-mrt57980964","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त सहायक प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त सहायक प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सहायक प्रोफेसर की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की पत्नी और एक युवती भी नामजद
मंगलवार को महिला सहायक प्रोफेसर और बर्खास्त सहायक प्रोफेसर में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बागपत नगर की महिला सहायक प्रोफेसर और बड़ौत नगर के बर्खास्त सहायक प्रोफेसर के बीच मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की की है। पुलिस ने महिला सहायक प्रोफेसर की तहरीर पर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में बर्खास्त सहायक प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी पत्नी और एक युवती को भी इस मामले में नामजद किया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया है।
बड़ौत नगर के एक कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। मंगलवार को शिविर का समापन था। समापन कार्यक्रम में बागपत नगर के एक कॉलेज की महिला सहायक प्रोफेसर भी आई हुई थी। कार्यक्रम से लौटते वक्त उनकी बड़ौत नगर के एक कॉलेज के बर्खास्त सहायक प्रोफेसर से विवाद हो गया था। महिला सहायक प्रोफेसर ने मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बर्खास्त सहायक प्रोफेसर की पत्नी ने भी कोतवाली में महिला सहायक प्रोफेसर और उनके साथियों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
इस संबंध में इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि महिला सहायक प्रोफेसर की तहरीर पर आरोपी बर्खास्त सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में आरोपी की पत्नी और एक युवती को भी शामिल किया गया है। मंगलवार की रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।