{"_id":"63236121adf560134811665d","slug":"report-filed-against-seven-spreading-rumors-of-child-theft-baghpat-news-mrt605419757","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बागपत। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और शक में बेगुनाहों से मारपीट करने के मामले में बड़ौत और चांदीनगर थाने में छह नामजद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर अफवाह फैलाने वालों को एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बुधवार को बड़ौत में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और मनोरोगी की पिटाई करने के मामले में मोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चांदीनगर थाना क्षेत्र के सरफाबाद गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक मनोरोगी की पिटाई कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने सरफाबाद गांव के रहने वाले साजिद, नफीश, जावेद, शकील, अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
----
अफवाह फैलाई तो जाओगे जेल
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसमें बच्चा चोर होने के शक में किसी बेगुनाह की पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।