{"_id":"6982531f488b6150d903e3e1","slug":"renovation-work-on-the-national-highway-has-resumed-causing-traffic-congestion-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146162-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे का दोबारा शुरू हुआ नवीनीकरण, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे का दोबारा शुरू हुआ नवीनीकरण, लगा जाम
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का नवीनीकरण सोमवार को रोका जाने के बाद मंगलवार को दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक तरफ की सड़क की खोदाई करा दी गई। इससे राष्ट्र वंदना चौक से लेकर सिसाना गांव तक जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के नवीनीकरण के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए बजट जारी किया। इससे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क उखाड़कर दोबारा बनाने और नालों का निर्माण कराया जाना है। एनएचएआई के अफसरों ने नवीनीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी की। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेप हटने के बाद निर्माण शुरू करा दिया गया। इसमें पहले चरण में राष्ट्र वंदना चौक से गौरीपुर मोड़ तक नवीनीकरण शुरू किया गया है, जिसमें 20 दिन का समय लगेगा। पहले दिन जाम की वजह से काम रोक दिया गया था, जो अब दोबारा शुरू करा दिया गया।
-कभी वनवे तो कभी दोनों तरफ दौड़े वाहन
नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक से गौरीपुर मोड़ तक नवीनीकरण शुरू होते की सड़क की खोदाई कराई गई। इस दौरान एक तरफ मशीनें चलने के कारण नेशनल हाईवे वनवे कर वाहनों को निकाला गया। बाद में मशीनें हटाए जाने के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहन दौड़ते नजर आए।