फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remembered the struggles of the farmers' messiah Chaudhary Charan Singh

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को हर किसी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mon, 30 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remembered the struggles of the farmers' messiah Chaudhary Charan Singh
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर खेकड़ा के गांधी इंटर कालेज में हवन म? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/बिनौली/ खेकड़ा/दोघट/छपरौली। जिले भर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद, भाजपा, सपा, आप समेत सभी पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर तथा पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे पैरोकार थे। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देवेंद्र तोमर, रामफल, विनोद तोमर, इन्द्रपाल, रामस्नेही, अनिल, सुधीर तोमर, चन्द्रवीर, अशोक, साहब सिह, सचिन, बिजेंद्र रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर यज्ञ किया। इसके उपरांत युवा भाजपा नेता सत्यव्रत आर्य ने कहा कि उन्होंने जीवन भर किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के लिए संघर्ष किया। इसके उपरांत पौधरोपण किया गया। यहां बिजेंद्र शर्मा, अंकित, डॉ्. पुष्पेंद्र तोमर, धूमसिंह चेयरमैन, अनिल तोमर, विधायक केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में गुर्जर भवन में पुण्यतिथि पर सभा हुई। इस मौके पर प्रमोद धामा, करतार पहलवान, कृष्णपाल सिंह, श्योराज सिंह, गजेंद्र सिंह, जगमाल सिंह, सतीश प्रधान, देवेंद्र मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, डॉ. सतीश गौड़, बिजेंद्र यादव, सोनू, अब्दुल वाहिद, सतीश वाल्मीकि राज प्रजापति रहे। खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मर्नाई। रालोद कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। यहां ब्रह्मपाल सिंह सभासद, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, भोपाल सिंह, गजेंद्र धामा, हरपाल सिंह, तेजवीर सिंह, जितेंद्र धामा मौजूद रहे।
उधर, दोघट, टीकरी में किसान मसीहा की पुण्यतिथि यज्ञ किया गया। इसमें वीरसेन, सुरेश पंवार, धर्मवीर सिंह, सोहनवीर, महिपाल, सुधीर, पप्पू, सुखबीर, हरेंद्र, कुलदीप, वायरन पंवार आदि ने आहुति दी। उधर, भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, मनोज पंवार, राजेंद्र चौधरी, नरेंद्र राठी, पुनीत, रामकुमार, जगपाल, बाबू मौजूद रहे। टीकरी कस्बे में राजवीर पहलवान के आवास पर लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। धीर सिंह, अरूण राठी, रामेश्वर, धर्मेंद्र राठी, इंद्रजीत, रामपाल, जगदीश, अक्षित मौजूद रहे। चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि छपरौली के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में पुण्यतिथि पर यज्ञ हुआ। यहां योगेंद्र सिंह, श्याम सिंह, सौदान सिंह, धर्मेंद्र खोखर ने संबोधित किया।

वहीं, खेकड़ा पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा के आवास पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। यहां भोपाल सिंह, लाल सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि अंकुर धामा, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, संजय, महक सिंह, सतपाल आदि रहे।

गांधी इटर कालेज मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते र?

गांधी इटर कालेज मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते र?- फोटो : BAGHPAT

कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्?

कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्?- फोटो : BAGHPAT

रंछाड गांव में चौधरी चरण की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता

रंछाड गांव में चौधरी चरण की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT

दोघट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि मनाते भाकियू कार्यकर्ता

दोघट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि मनाते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed