फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Regular examination of studies and basic facilities in council schools will be done

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं की नियमित होगी जांच

Thu, 03 Sep 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Regular examination of studies and basic facilities in council schools will be done
12 बिंदुओं पर होगी जांच, टास्क फोर्स की करेगी समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अब नियमित जांच होगी। इसके लिए हर महीने टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक कराने की अनिवार्यता कर दी गई है। इन स्कूलों में निरीक्षण के दौरान कुल 12 बिंदुओं पर फोकस होगा। आधारशिला से पढ़ाई न कराने पर संबंधित शिक्षक कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
बच्चों में भाषा और गणित की मूलभूत समझ विकसित करने वाली पुस्तिका आधारशिला से शिक्षा देना जरूरी है। अगर आधारशिला पुस्तिका से पढ़ाई न हुई तो शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता-मौजा, स्वेटर, किताबें आदि को भी परखा जाएगा। अब निरीक्षण के लिए 12 बिंदुओं का पालन किया जाएगा। निरीक्षण करने वाले टॉस्कफोर्स के सदस्य अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर भरेंगे। टास्क फोर्स में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीई विनोद वर्मा, एडीओ पंचायत कृष्णपाल, एसएमआई विष्णु शंकर शामिल है। पुस्तकालय, शुद्ध पानी, क्रियाशील शौचालय, शौचालय में पानी आपूर्ति, टाइल्स, दिव्यांग सुलभ शौचालय, हैंड वाशिंग यूनिट, मिड-डे मील के लिए रसोई, श्यामपट, रंग-रोगन आदि की स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन

पेपरलेस होंगे निरीक्षण
बड़ौत। जारी निर्देशों में साफ कहा गया कि निरीक्षण के तय बिंदुओं को स्थलीय निरीक्षण के समय ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वहीं शिक्षकों को भी अब स्कूल परिसर में निर्माण कार्य कराने से पहले व बाद की फोटो एक वर्ष तक संरक्षित करके रखनी होगी। निरीक्षण में कागज का प्रयोग नहीं होने से हेरफेर की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अब नियमित जांच होगी। हर महीने जिला स्तर पर टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक भी होगी। - विनोद वर्मा, एबीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed