{"_id":"614f560e8ebc3e09c641d9bf","slug":"recovered-minor-handed-over-to-relatives-kahkra-news-mrt5578768191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद की गई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया परिजनो के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामद की गई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया परिजनो के सुपुर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरामद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया
खेकड़ा। नगर से अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
वर्ग विशेष का युवक नाबालिग छात्रा को अपहरण करके ले गया था। उसके परिजनों ने आरोपी पर पुत्री को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। हिंदू संगठनों का आरोप था कि छात्रा को षड्यंत्र के तहत अपहरण कर ले जाया गया। पुलिस ने तीन दिन पूर्व छात्रा को मेरठ बस स्टैंड से बरामद कर लिया था। वहीं, आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर शुक्रवार को अपहरण व पॉक्सो अंतर्गत चालान कर दिया था। पुलिस ने छात्रा का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सक्षम न्यायालय में बयान दर्ज कराए थे। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि छात्रा ने न्यायालय के समक्ष दिए बयान में आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने परिजनों संग रहने की इच्छा जताई। इसके बाद न्यायालय ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।