फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   record one hundred ninteen infected including front line worker in Baghpat

टूटा रिकाॅर्ड : बागपत में फ्रंट लाइन वर्कर समेत 190 संक्रमित, एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मरीज मिले

Thu, 22 Apr 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Apr 2021 10:28 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर सहित 190 पॉजिटिव 
  • जिले में अब 629 एक्टिव केस, 30 डिस्चार्ज किए गए

विज्ञापन
record one hundred ninteen infected including front line worker in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बागपत जिले में संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सबसे अधिक 190 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 3223 लोग संक्रमित हो गए है। बृहस्पतिवार को 30 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस की टीम को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों व आस-पास के घरों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बागपत सीएचसी के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के अलावा पुलिस लाइन में तैनात फ्रंट लाइन वर्कर सहित 152 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को माता कालोनी बागपत, कोर्ट रोड, पुराना कस्बा, न्यू कालोनी, जैन मोहल्ला, सरुरपुर कलां, रमाला, किरठल, छपरौली कस्बा, नांगल, सूप, मुकुंदपुर, असारा, सिलाना, हरचंदपुर, सिरसली, जिवाना, बिनौली, धनौरा टीकरी में कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब 3223 संक्रमित हो गए है। 629 एक्टिव केस हो गए है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में आपात स्थिति में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। इन क्षेत्रों में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed