फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rally for the protection of the environment, planted plants

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली, पौधे लगाए

Tue, 06 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 06 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rally for the protection of the environment, planted plants
बड़ौत में पौधरोपण करते नव युवा चेतना के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पर्यावरण दिवस पर शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने जागरूक रैली, हस्ताक्षर अभियान, पौधरोपण और गोष्ठियों के आयोजन किए। इसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया।
विज्ञापन


 सेेंट आरवी कान्वेंट स्कूल, बड़ौली में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन, निर्दोष ने  किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इसमें डायरेक्टर अनुराग जैन के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सैकड़ों छायादार पौधे रोपित किए। इसमें वंशिका, दीपिका, सुंदरी, स्वाति, प्रज्ञा, उषा, यक्ष, दीपेश आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


माउंट लिटरा स्कूल में पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, अमित जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। चेयरमैन के निर्देशन में बच्चों ने सैकड़ों पौधे रोपित किए। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण दिवस का महत्व समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में चार्ट पेपर पर पेंसिल और रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को उकेरा। इसमें हैप्पी सिंह, पंकज, सौरभ, पूनम, रीना, हिमानी, नम्रता, छवि, गीता, शिवानी आदि रहे।  इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सैकड़ों छायादार पौधे लगाएं।

संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें सुमित, उत्तम, सूरज, प्रदीप, सलीम, आजाद, सोहनवीर, अंकित, सोनू आदि रहे। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मलकपुर में सचिव अमित तोमर ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया।

मिर्नवा पब्लिक स्कूल, आदर्श नंगला में भी पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, मैनेजर सत्यपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर, डायरेक्टर पुनीत ने किया और बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ रोपित करने को कहा।

गायत्री देवी कॉलेज में डायरेक्टर कपिल तोमर ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दर्जनों पौधे रोपित किएं। दिगंबर जैन पालीटेक्निक  मेें प्रधानाचार्य राजेश जैन और मुकेश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पौधे रोपित किए।

 वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने ईदरीशपुर, संतनगर, बरनावा, औसिक्का, बाम, बड़का आदि गांवों में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया और पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए बल दिया।


इसमें वन दरोगा साधुराम, मनोज, विकास, तराबू आदि रहे। सीडीपीओ सारधा ने पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के कई गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों और आसपास गांवों मेें पर्यावरण संरक्षण के लिए सैकड़ों पौधे रोपित किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed