फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rallod did highway jam, commotion in protest against agriculture law

कृषि कानून के विरोध में रालोद ने किया हाईवे जाम, हंगामा

Wed, 02 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rallod did highway jam, commotion in protest against agriculture law
बागपत कलक्ट्रेट के बाहर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लेटकर प्रदर्शन करते करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
- कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लेट कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

- जिलाध्यक्ष बोले, सरकार नहीं मानी तो दिल्ली कूच करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नए कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ता हाईवे पर लेट गए और भाजपा को किसान विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई तो दिल्ली कूच करेंगे।
बुधवार को जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कृषि कानूनों का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए किसान कलक्ट्रेट के सामने हाईवे पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह, एसडीएम सदर अनुभव कुमार, सीओ खेकड़ा एमएस रावत रालोद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और हाईवे से हटने के लिए मान-मनौव्वल किया। करीब आधे घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया और कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी का सौंपा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सरकार किसानों को बहका रही है। बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, संजीव मान, पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, राजू तोमर सिरसली, विकास प्रधान, पुष्पेंद्र प्रधान, संजय फौजी, ब्रज कुमार, मोहित मुखिया, देवेंद्र आर्य, उपेंद्र धामा, रीता चौहान, सुबोध राणा, ओमवीर ढाका, सागर तोमर, विकास मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे जाम को लेकर उलझ गए कार्यकर्ता
बागपत। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद हाईवे जाम को लेकर रालोद कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि निवाड़ा में हरियाणा सीमा पर हाईवे जाम किया जाएगा, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि कलक्ट्रेट के सामने हाईवे जाम करेंगे। काफी देर तक कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे लोग, इमरजेंसी के वाहन निकलवाए
बागपत। जाम के दौरान हाईवे पर लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी के वाहनों को निकलवाया। एंबुलेंस और शादी विवाह के वाहनों को भी निकलवाया गया।
रालोद की मांग
- कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
- गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाए।
- गन्ने का किसानों को उचित दाम मिलें।
- किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं।
- बीज और खाद सस्ते दामों पर दिए जाएं।
सिंधू बॉर्डर पर पहुंचे जयंत चौधरी, बांटा भोजन
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सिंधू बॉर्डर पर पहुंचकर धरनारत किसानों को भोजन वितरित किया। रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसानों की लड़ाई में वह अन्नदाता के साथ खड़े हैं, किसी भी कीमत पर किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

दिल्ली रवाना होंगे किसान संगठन
बागपत। भारतीय किसान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली कूच करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में किसान बागपत से होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed