{"_id":"6108400f8ebc3e84670ed526","slug":"rajput-society-outraged-for-calling-prithviraj-chauhan-a-gujjar-baghpat-news-mrt550189972","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्राट पृथ्वीराज चौहान को बताया गुर्जर, राजपूत समाज आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट पृथ्वीराज चौहान को बताया गुर्जर, राजपूत समाज आक्रोशित
विज्ञापन
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में कुछ लोगों ने गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान लिखा बोर्ड लगा दिया। जिससे राजपूत समाज के लोगों में रोष फैल गया। राजपूत विकास समिति ने इसे समाज में कटुता फैलाने वाला कृत्य बताकर बोर्ड को तत्काल हटवाने की मांग की है। साथ ही बोर्ड लगवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम अमित कुमार को सौंपा।
राजपूत विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। इतिहास भी गवाह है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजपूत योद्धा थे। कुछ अराजक तत्वों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ कर उन्हें गुर्जर सम्राट बताकर पाबला गांव में बोर्ड लगवा दिया है। ऐसा करके जातीय विद्वेष को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इससे पहले भी खट्टा प्रहलादपुर और मीतली के ग्रामीणों का पाबला निवासियों से जातीय संघर्ष हो चुका है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कुछ लोग जातीय फूट डालकर चुनाव में लाभ लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। प्रशासन तत्काल इस बोर्ड हटवाए, जिससे जातीय सद्भावना बनी रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विजय फौजी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौहान, पूर्व महासचिव राजेश चौहान, प्रवीण चौहान, अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।