{"_id":"64cc0510a93246f7ef0cf086","slug":"rajeevs-killer-woman-and-her-accomplice-sent-to-jail-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3858-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजीव की हत्यारोपी महिला और उसके साथी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजीव की हत्यारोपी महिला और उसके साथी जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। बामनौली गांव के बिजली मिस्त्री राजीव की हत्या करने वाली महिला रिश्तेदार और उसके साथी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों ने सबूत मिटाने के लिए मृतक का शव मोबाइल व पर्स को कृष्णा नदी में फेंक दिया था। उधर, पुलिस तीसरे आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है।
बामनौली गांव के रहने वाले बिजली मिस्त्री राजीव की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव पुल से कृष्णा नदी में फेंक दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मृतक राजीव की भगवानपुर गांव निवासी महिला रिश्तेदार और ऋशिपाल को गिरफ्तार कर किया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने मृतक का शव कृष्णा नदी से बरामद करा दिया था। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला रिश्तेदार के साथ राजीव के संबंध थे। राजीव ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा था। इससे तंग आकर महिला रिश्तेदार ने अपने साथी विक्की उर्फ विकास, ऋषिपाल के साथ मिलकर राजीव की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला रिश्तेदार और ऋषिपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जिनसे घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। तीसरे आरोपी विकास उर्फ विक्की से पूछताछ की जार ही है।