फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raja in wrestling and Smile first in throwing the ball

कुश्ती में राजा और गोला फेंक में मुस्कान प्रथम

Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raja in wrestling and Smile first in throwing the ball
बागपत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बिनौली ब्लॉक के रंछाड़ गांव स्थित राष्ट्रपुत्र राजीव दीक्षित खेल संस्थान के मैदान में किया गया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान समरपाल सिंह, कबड्डी-कुश्ती कोच अशोक दाहा ने किया। युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में धनौरा की टीम प्रथम और दाहा की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग में दाहा की टीम प्रथम और धनौरा की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग की वॉलीबाल रंछाड़ गांव की टीम प्रथम और गढ़ी की टीम द्वितीय रही। 48 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में राजा प्रथम, प्रशांत द्वितीय रहा। 52 केजी भार में विवेक प्रथम, अनीश द्वितीय रहा। 57 केजी भार में विशाल प्रथम, मुकुल द्वितीय रहा। 67 केजी भार में मोनू प्रथम, हर्ष द्वितीय रहा। 74 केजी भार में सुहेल प्रथम, रोहित द्वितीय रहा। 88 केजी भार में उत्तम प्रथम, जयवीर द्वितीय रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, जोनी द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ में रजत प्रथम, साजिद द्वितीय रहा। 1500 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, गौरव द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मन्नू प्रथम, पूजा द्वितीय, 200 मीटर में निशा प्रथम, इंग्लिश द्वितीय, 400 मीटर में अंशू प्रथम, नाजिस द्वितीय रही। गोला फेंक में मुस्कान प्रथम, इंग्लिश द्वितीय रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अजयवीर दाहा, देवेंद्र सिंह नैन, रामकिरण पाल, भूपेंद्र सिंह तोमर, विक्रम सिंह, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed