मौसम का मिजाज: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से गिरा तापमान, हवा से फसल को होगा नुकसान
Baghpat News : बागपत में शनिवार शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, ठंडे मौसम से एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले में शनिवार की शाम को मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया है।
बता दें कि शुक्रवार की रात को ही मौसम बदल गया था और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश शुरू होने पर शहर के साथ ही 50 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई और उसके बाद दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।
जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने के बाद शाम में मौसम में बदलाव आया और रात में बारिश शुरू हो गई। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन भर ठंडी हवा चली और कभी धूप तो कभी घने बादल छाए रहे। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।
20 किमी की रफ्तार से चली हवा
यहां शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा तेज होने के कारण लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शनिवार को तेज हवा के कारण धूल भी उड़ती रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। रविवार को दस से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
यह भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्ती: CAA को लेकर वेस्ट UP में पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 2019 में हुआ था बड़ा बवाल
फसल गिरने से होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज हवा के कारण फसल गिरने से गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन खेतों में पहले से पानी भरा है, वहां तेज हवा के कारण फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। सरसों की फसल गिरने से दाना खराब हो जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें: UP: अतीक-मुख्तार की पत्नियों के बाद अब जीवा की पत्नी पायल भी मोस्ट वांटेड, 25 हजार का इनाम घोषित
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.