फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rain shelters are sharing the helpless people

रैन बसेरा जोह रहा बेसहारा लोगों की बांट

Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rain shelters are sharing the helpless people
नगर पालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरे को दिखाता नगर पालिका कर्मी रामबीर सिंह - फोटो : KAHKRA
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

एक माह में केवल एक बेसहारा ने गुजारी रात
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद खेकड़ा नगर में बेसहारा लोग रैन बसेरों की ओर रुख नहीं कर रहे है। हर समय रैन बसेरे खाली पडे़ रहते है। यहां तैनात कर्मचारी शरण लेने वालों की बांट जोहते रहते है। अब तक एक ही बेसहारा ने रैन बसेरे में एक रात गुजारी है।
अमर उजाला टीम ने मंगलवार की रात दस बजे नगरपालिका द्वारा पेयजल टंकी परिसर में महिला और पुरुषों के लिए बनाए गए रैने बसेरों का जायजा लिया। पुरुषों के रैन बसेरे की देखरेख नगरपालिका कर्मी महबूब अली, नवीन सिंह और रामबीर करते है। महिला रैन बसेरे की देखरेख नगरपालिका कर्मी सलोचना देवी करती है। यह रैन बसेरे 25 नवंबर से अस्तित्व में है। इनमें बिस्तर और चारपाई बिछाए गए है। गर्म कंबल और गद्दे डाले गए है। साथ ही हीटर और लाइट की भी व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।बावजूद इसके बेसहारा लोग इन रैन बसेरों की ओर रुख नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि क्षेत्र में मजदूर तबका और बेसहारा लोग नहीं है। खेकड़ा नगर क्षेत्र में सैकड़ों में इनकी संख्या है। इनमें से कोई भी रैन बसेरों में नहीं पहुंच रहा है। अब तक पुरुष रैन बसेरे में केवल बड़ौत क्षेत्र के गांव किरठल निवासी एक व्यक्ति सुंदरपाल ने ही 22 दिसंबर को एक रात गुजारी है। रैन बसैरा प्रभारी महबूब अली का कहना है कि वह रात्रि में रैन बसेरों में बेसहारा लोगों को इंतजार करते रहते है, लेकिन कोई भी उनमें नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed