फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rahul Khatta's youth from two villages came face to face on video

राहुल खट्टा की वीडियो पर आमने-सामने आए दो गांवों के युवक

Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Khatta's youth from two villages came face to face on video
चांदीनगर क्षेत्र के खट्टाप्रहलादपुर गांव में दोनो समाज के बीच समझौता कराने पहुंचे एएसपी अनिल कु - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके ढाई लाख के इनामी रहे राहुल खट्टा के नाम पर बनाए गए टिकटॉक पर खट्टा प्रह्लादपुर और पाबला गांव के युवक आमने सामने आ गए। पहले एक-दूसरे को टिकटॉक पर ही जवाब दिए गए। इसके बाद दो मई को झगड़ा, इसकी वीडियो वायरल कर दी गई। बाद में समझौता हो गया। मंगलवार को एक युवक पर हमला कर दिया गया। इसके बाद एएसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत राजपूत और गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले खट्टा प्रह्लादपुर गांव के एक युवक ने टिकटॉक पर राहुल खट्टा की वीडियो अपलोड की थी। ‘है कोई टक्कर में...’ टैगलाइन के साथ अपलोड इस वीडियो पर पाबला गांव के गुर्जर और खट्टा प्रह्लादपुर के राजपूत समाज के युवकों के बीच बहस छिड़ गई। टिकटॉक पर ही गाली गलौज हुई। आरोप है कि दो मई को गुर्जर समाज के युवकों पर हमला बोल दिया गया था, इसकी टिकटॉक भी वायरल हुई। बाद में थाने में समझौता करा दिया गया था। बुधवार को खट्टा गांव के राजपूत समाज के युवक पर हमला बोल दिया गया। बाइक में आग लगा दी गई। इसके बाद पाबला और खट्टा प्रह्लादपुर गांव में तनाव बन गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार, एसओ चांदीनगर मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। खट्टा प्रह्लादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में पुलिस प्रशासन और गणमान्य लोगों की मीटिंग हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिह गुर्जर, भाजपा नेता अजय चौहान, मनुपाल बंसल, सतीश प्रधान, राजू, सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान मीटिंग में शामिल हुए। दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। युवकों को हिदायत दी कि किसी भी बिरादरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जाएगी। कोई वीडियो टिकटॉक पर अपलोड नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गांवों के युवकों में समझौता कराया दिया गया है। सख्त हिदायत दी गई है कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत वीडियो अगर किसी ने अपलोड किया तो कार्रवाई होगी। - अनिल कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed