{"_id":"5f512dd98ebc3e537e3d5027","slug":"rahul-khatta-gang-shooter-mobin-injured-in-encounter-baraut-news-mrt4995033182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में राहुल खट्टा गैंग का शूटर मोबीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में राहुल खट्टा गैंग का शूटर मोबीन घायल
विज्ञापन
बड़ौत में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015 में नोएडा पुलिस की कस्टडी से बदमाश सचिन नंदा के साथ फरार हो गया था मोबीन
30 से ज्यादा मुकदमों में चल रहा था वांछित, जनपद की टॉप टेन की सूची में भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमीनगर सराय रोड पर सभाखेड़ी के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल हुए राहुल खट्टा गैंग के शूटर मोबीन को पकड़ लिया। उससे 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक मोबीन वर्ष 2015 में बदमाश सचिन नंदा के साथ नोएडा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि इदरीशपुर गांव निवासी बदमाश मोबीन पुत्र नाजिम सभाखेड़ी गांव के जंगल में मौजूद है। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मोबीन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर मेें गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
कोतवाल ने बताया कि मोबीन से 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। वह जनपद की टॉप टेन सूची में शामिल है और राहुल खट्टा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, गैंगस्टर आदि के 30 से ज्यादा मुकदमे जनपद सहित अन्य जिलों में दर्ज है। मोबीन वर्ष 2015 में 50 हजार के इनामी बदमाश सचिन नंदा के साथ नोएडा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। बाद में सचिन नंदा को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।