फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pura mahadev mandir mein umde shivbhakt

पुरा महादेव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
pura mahadev mandir mein umde shivbhakt
बागपत के पुरा महादेव में जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ पंड़ा। द्वादशी पर गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बूंदाबांदी के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि पर चतुर्दशी के शुभ मुहुर्त का जलाभिषेक बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। 
विज्ञापन

कांवड़ मेले के पहले दिन पुरा गांव में श्रद्धालुओं ने द्वादशी का जलाभिषेक किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है। अधिकतर कांवड़िए जलाभिषेक कर अपने-अपने गांव के शिवालयों पर शिवरात्रि के जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर से सरूरपुर कल्याणपुर से पुरा महादेव, खतौली, भोला झाल से कल्याणपुर, पुरा महादेव और भड़ल से बरनावा होते हुए पुरा गांव के रास्ते के जरिए यहां कांवड़िए पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा का कहना है कि बुधवार को एक लाख से अधिक कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार रात त्रयोदशी के बाद चतुर्दशी के शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए पुरा गांव के आसपास ठहर गए हैं। 
विज्ञापन


त्रयोदशी पर जलाभिषेक शुरू, आज रात झंडा पूजन
बागपत। पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में द्वादशी पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बुधवार रात दो बजकर 10 मिनट से कांवड़िए त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू करेंगे।  बृहस्पतिवार को दिन में त्रयोदशी पर कांवड़ियों का सैलाब  जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा। चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर है। पुरा गांव के श्री परशुरामेेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार रात दो बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार की रात 10 बजकर 44 मिनट तक त्रयोदशी का मुहुर्त रहेगा। इसके बाद 10 बजकर 45 मिनट पर चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त शुरू होगा। पुरा मंदिर में झंडा पूजन की प्रक्रिया शुभ मुहुर्त से करीब एक घंटे पहले शुरू होगी।  अधिकतर कांवडिए त्रयोदशी पर ही जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिन में भीड़ रहने की संभावना है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने हेलीकॉप्टर से परखी पुरा की सुरक्षा
बागपत। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा की हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर के जरिए मंदिर और कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने जलाभिषेक की तैयारियों एवं सुरक्षा को परखा। पुरा गांव में जलाभिषेक के दौरान मंदिर और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। एडीजी प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड मार्ग के भ्रमण पर निकले। उन्होंने भड़ल, दाहा, बरनावा सहित अन्य कांवड़ मार्गों तथा पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। श्री परशुरामेश्वर मुंदिर पुरा में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा डीएम ऋषिरेंद्र कुमार,  एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मेला परिसर का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों के प्वाइंट चेक किए और उनको जरूरी जानकारी दी। निर्देश दिए गए है कि शिवभक्तों से मधुर व्यवहार करें। कांवड़ियों के साथ बदसलूकी न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed