फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest will be for Jat reservation

जाट आरक्षण के लिए होंगे सांकेतिक धरने

Tue, 07 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 07 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बिरादरी के लोगों से अपील की है कि वे अपने नेताओं को टटोलें कि वे उनका साथ देंगे या नहीं। उन्होंने बताया बागपत जनपद में 10 जून को किशनपुर बिराल, 16 को पुसार और 25 को बड़ौत में सांकेतिक धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को बावली रोड पर स्थित चौधरी एसोसिएट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जातीय भेदभाव जाटों के साथ हुआ है। इसे लेकर 15 दिन से शांतिपूर्वक धरने चल रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले दिनों हुई जातीय हिंसा के लिए उन्होंने वहां की सरकार, भाजपा के एक सांसद की बयानबाजी और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा भाजपा ने उप्र में जाट-मुस्लिम को भिड़ाया और हरियाणा में जाट और गैर जाट की लड़ाई कराई, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा अब पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका परिणाम भोगना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मथुरा कांड पर रोज बयानबाजी कर रही है, लेकिन हरियाणा हिंसा पर कुछ नहीं बोलती। 

  उन्होंने बताया पश्चिमी उप्र में 8 से 30 जून तक जाट आरक्षण को लेकर शांतिपूर्वक धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार संसद के मानसून सत्र में जाट आरक्षण का बिल पास कराए।


इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक तोमर, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष कमल सिंह तोमर, डॉ. जितेंद्र तोमर उर्फ बिल्लू, बीएस अहलावत, संजीव तोमर, विनोद तोमर, अरविंद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed