फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest on SP Office in Aarifa murder case

शेखपुरा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर शव रखकर दिया धरना

Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest on SP Office in Aarifa murder case
बागपत एसपी कार्यालय पर बॉडी रखकर हंगामा कर रहे शेखपुरा गांव के लोगो को समझाते सीओ ओमपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
आरिफा हत्याकांड में सही जांच न होने का आरोप, शेखपुरा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर शव रखकर दिया धरना
विज्ञापन

बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से विवाहिता आरिफा बेगम का अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में परिजनों ने एसपी दफ्तर पर शव रखकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी से परिजनों की नोकझोंक हुई। परिजनों ने पति समेत चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बिनौली पुलिस दो दिन पहले पति को गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ ने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर परिजन शव लेकर चले गए।
शेखपुरा गांव निवासी आरिफा बेगम पुत्री जिलेद्दीन का निकाह पांच साल पहले मुजफ्फरनगर के कसेरवा गांव निवासी आबिद पुत्र इब्राहिमपुर के साथ हुआ था। ससुराल वाले विवाहिता को काली बताकर प्रताड़ित करने लगे। कई माह से वह अपने मायके में रह रही थी। 16 सितंबर को पति आबिद समेत चार युवक गाड़ी में उसका अपहरण कर ले गए थे। परिजनों ने पति समेत चार के खिलाफ बिनौली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। बिनौली पुलिस ने आरोपी पति आबिद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। आरोपी पति ने बताया था कि पत्नी की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया था। बुधवार को गाजियाबाद-लोनी मार्ग पर टीला मोड़ के पास सड़क किनारे अर्द्ध जली अवस्था में आरिफा बेगम का शव पड़ा मिला था। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों को महिला के शव के बारे में पता चला था। बृहस्पवितार को गाजियाबाद से पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बिनौली पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बिनौली थानाध्यक्ष रविंद्र यादव को हटाने और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ओमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पति के अलावा तीन युवकों के नाम लिखकर पुलिस को दिए। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए। हंगामा करने वालों में शमीम अहमद, मोहम्मद मौसम, साबिर, तनवीर, जनेश्वर बागड़ी, अरुण धामा, गफ्फार, अनीस, गुलाब आदि शामिल रहे।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed