फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest against ban on sale of state's paddy in Haryana

हरियाणा में प्रदेश के धान की बिक्री पर रोक पर विरोध जताया

Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against ban on sale of state's paddy in Haryana
दोघट। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को निरपुड़ा गांव में सभा हुई। इसमें हरियाणा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों को धान बेचने से रोकने का विरोध किया। वहीं, भाजपा की मानसिकता को किसान विरोधी करार दिया है।
विज्ञापन

सभा में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि हरियाणा सरकार यहां किसानों को धान बेचने से रोक रही है। इससे स्पष्ट है कि तीनों नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं और पूंजीपतियों के हित में हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में भाजपा की सरकार है। दूसरी ओर सरकार किसान को फसल पूरे देश में कहीं भी बेचने का ढोल पीट रही है। पूर्व में भी हरियाणा सरकार ने यूपी के किसानों की फसल हरियाणा में बेचने पर रोक लगाई थी। उस समय चौधरी अजित सिंह ने हरियाणा सरकार के बैरियर खुद ट्रैक्टर चलाकर तोड़ दिए थे। किसानों की ताकत कमजोर हो गई है। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है। 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय लोकदल की बड़ौत में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर सुरेश राणा, राजू तोमर, मुनेश बरवाला, विकास, राजू, विजेंद्र, राजकुमार, मनोज, अरुण, भोला, हुक्म सिंह, तेजपाल, मनोज, जगमाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed