{"_id":"5fc7da548ebc3e9bcf5c80d4","slug":"prospects-of-better-career-in-sports-sahendra-singh-ramala-baghpat-news-mrt5137052151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में बेहतर कॅरियर की संभावनाएं : सहेंद्र सिंह रमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में बेहतर कॅरियर की संभावनाएं : सहेंद्र सिंह रमाला
विज्ञापन
- विधायक ने धनौरा गांव में किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
- विजेता टीम को आज दिए दिए जाएंगे 15 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। धनौरा गांव में बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बागपत जिला प्रतिभाओं का धनी है। जिले के गांव-गांव व गली-गली में खिलाड़ियों की भरमार है। क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं के विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सात हजार एक सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर व बेस्ट रिफेंडर को पांच-पांच सौ रुपये का इनाम प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान सहदेव वेदवान, सचिन, पारस, रोहित, अंकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।